हमे सपने क्यों आते हैं? क्या हमारे सपनों का कोई गहरा अर्थ होता है? क्या सपने आने वाली किसी सच्चाई की सूचना देते है या फिर बीते हुए दिनों पर कोई नई रोशनी डालते हैं? क्या सपने हमारे मन के भीतर छिपी किसी दबी आशा, निराशा या अभिलाषा की तरफ इशारा करते हैं या वे महज दिन-भर की बातों का एक बेजोड़ चलचित्र हैं। ऐसे ही कई सवाल है जो हम सबके मन में कभी न कभी ज़रूर उठते है। और इन सब सवालों का जवाब पाएंगे आप इस पुस्तक में। विश्व-विख्यात मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड ने अपने जीवनकाल में सपनो पर गहन वैज्ञानिक अध्धयन किया था और उसी का निचोड़ इस प्रामाणिक पुस्तक में प्रस्तुत है।
Choose a currency below to display product prices in the selected currency.