![]() |
||||||
![]() |
||||||
![]() |
आवारा मसीहा लेखकः विष्णु प्रभाकर ISBN-10: 8170280044 | ISBN-13: 978-81-7028-004-0 Format: Hardcover Publisher: Rajpal & Sons Language: Hindi Pages: 354 ......... ............ Price: INR 175 | OFFER Price: INR 157.5 Shipped in 3 days (usually) ..................... Add to Cart |
|
शरत्चन्द्र चटर्जी की गणना भारत के ऎसे उपन्यासकारों में की जाती है जो सच्चे अर्थों में देशभर में अत्यन्त लोकप्रिय थे। उनकी प्रायः सभी रचनाओं का अनुवाद भारत की सभी भाषाओं में हुआ और वे खूब चाव से बार-बार पढ़ी गयीं; आज भी पढ़ी जाती है। परन्तु आशचर्य की बात यह है कि एकाध को छोड़कर उनकी कोई भी सन्तोषजनक जीवनी बंगला में भी उपलब्ध नहीं है। इस कार्य को पूरा करने का बीड़ा अनेक वर्ष पूर्व श्री विष्णु प्रभाकर ने उठाया था। वे स्वयं प्रथम श्रेणी के कथाकार हैं और शरत् में गहरी आस्था रखते हैं। उन्होंने यात्रा, पत्र-व्यवहार, भेंटवार्ता, अब तक की समस्त उपलब्ध सामग्री का अध्ययन, आदि सभी सम्भव उपायों और साधनों से इस कार्य को पूर्ण किया है, जो इस ग्रन्थ में प्रस्तुत है। यह जीवन-चरित्र ने केवल बहुत विस्तार से उन पर प्रकाश डालता है अपितु उनके जीवन के कई अग्यात पहलुओं को भी उजागर करता है। Previous Page | |